न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » उद्घाटन » मुजम्मिल खान बने हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के अध्यक्ष, भव्य उद्घाटन समारोह में पत्रकारों की ऐतिहासिक एकजुटता ने भरी नई हुंकार

मुजम्मिल खान बने हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के अध्यक्ष, भव्य उद्घाटन समारोह में पत्रकारों की ऐतिहासिक एकजुटता ने भरी नई हुंकार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को एक मजबूत एवं संगठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब” का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लेकर पत्रकार एकता और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती देने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाजहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता एवं निर्भीकता के साथ उठाना पत्रकारों का कर्तव्य है। वक्ताओं ने युवा पत्रकारों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की भी सलाह दी।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। मुजम्मिल खान को अध्यक्ष, अरशद अली को महासचिव, महबूब अली को उपाध्यक्ष, आर्य साक्षी को सचिव, समीम अंसारी को कोषाध्यक्ष, अरशद खान को उपकोषाध्यक्ष, सुमित कुमार को उपसचिव, जीशान अहमद को प्रवक्ता मंत्री तथा प्रदीप कुमार को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा करने और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में एकजुटता एवं भाईचारे की भावना साफ नजर आई।

अंत में सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में पत्रकारों की एकता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

ALSO READ  "V-Guard कंपनी की CSR पहल से रोशनाबाद पुलिस लाइन में खुली ज्ञान की आधुनिक पाठशाला, DM–SSP ने किया लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 4 9
Users Today : 170
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 4 9
Users Today : 170
Users Yesterday : 522