न्यूज़ फ्लैश
“धामी कैबिनेट के अहम फैसले: शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और कुंभ-2027 समेत कई बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी” “रुड़की में बारिश का हाई अलर्ट: महापौर अनीता ललित अग्रवाल का बड़ा फैसला, शनिवार-रविवार भी खुलेगा नगर निगम कार्यालय, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई” “नशे के सौदागर पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा शिकंजा: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमों के बावजूद नहीं छोड़ा अपराध का रास्ता” “सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर किया सम्मानित, वैज्ञानिक मत्स्य पालन अपनाकर आय बढ़ाने का दिया संदेश” “कांवड़ यात्रा-2026: श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का फोकस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने कसी तैयारियों की लगाम, सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश” “देवभूमि में CSR का बड़ा आह्वान: मुख्यमंत्री धामी बोले— उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह बनें भागीदार, कई दिग्गज कंपनियों संग हुए करोड़ों के एमओयू”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में देर रात परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़कों पर मचा हड़कंप — नियम तोड़ने वालों पर चला शिकंजा, 97 वाहनों के चालान और 12 वाहन मौके पर सीज!”

“हरिद्वार में देर रात परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़कों पर मचा हड़कंप — नियम तोड़ने वालों पर चला शिकंजा, 97 वाहनों के चालान और 12 वाहन मौके पर सीज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में परिवहन विभाग द्वारा एक विशेष रात्रिकालीन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।देर रात तक चले इस संयुक्त अभियान में परिवहन विभाग की विभिन्न टीमों ने शहर से लेकर हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों तक वाहनों की सघन जांच की।

अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, अवैध वाहन संचालन पर रोक लगाना तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना रहा।इस विशेष अभियान में आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार, इंटरसेप्टर हरिद्वार, टास्क फोर्स चिड़ियापुर और टास्क फोर्स गोवर्धनपुर की संयुक्त टीमों ने भाग लिया।अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

 “रातभर चला चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप”

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना वैध परमिट वाहन संचालन, टैक्स जमा न होने, फिटनेस मानकों की अनदेखी, बिना बीमा एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया।इसके अलावा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीमों ने जनपद के प्रमुख मार्गों, औद्योगिक क्षेत्रों, हाईवे और संवेदनशील चेकिंग प्वाइंट्स पर वाहनों को रोककर जांच की।देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक बिना दस्तावेजों के वाहन चलाते मिले, जबकि कुछ वाहन ओवरलोडिंग करते पाए गए। अधिकारियों ने मौके पर ही चालान की कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज भी किया।

 “सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का सख्त रुख”

परिवहन विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 97 वाहनों के चालान किए गए हैं, जबकि गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 12 वाहनों को सीज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए विभाग लगातार प्रवर्तन अभियान चला रहा है। खासतौर पर रात के समय भारी वाहनों और व्यावसायिक वाहनों की निगरानी बढ़ाई गई है ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

 “अवैध और अनियमित वाहन संचालन पर रहेगी कड़ी नजर”

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज हमेशा पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। विभाग का कहना है कि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनसहयोग भी बेहद जरूरी है।विभागीय अधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे विशेष रात्रिकालीन अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 8 0 9
Users Today : 93
Users Yesterday : 1685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 8 0 9
Users Today : 93
Users Yesterday : 1685