न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में ट्रैफिक का महा-एक्शन प्लान! 500 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बंद और श्रद्धालुओं के लिए रूट-पार्किंग तय BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:: श्रीनगर को विकास की नई उड़ान! धामी ने मेले का किया शुभारंभ, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा और आधुनिक घाटों तक कई बड़ी घोषणाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं
Home » बैठक » “हरिद्वार में स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: लंबित ऋण आवेदनों के तुरंत निस्तारण के आदेश, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन पर प्रशासन का फोकस”

“हरिद्वार में स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: लंबित ऋण आवेदनों के तुरंत निस्तारण के आदेश, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन पर प्रशासन का फोकस”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में किसान क्रेडिट कार्, पीएम स्वनिधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएमएफएमई एवं एमएसएमई योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए बैंकों में लंबित आवेदनों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति समयबद्ध रूप से की जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रगति को संतोषजनक बताते हुए कुछ योजनाओं में अपेक्षित सुधार की आवश्यकता भी जताई गई। अपर जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया को सरल एवं तेज बनाया जाए।

साथ ही डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।

उन्होंने ऋण जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए 40 प्रतिशत से कम ऋण जमा अनुपात वाले बैंक शाखाओं को अधिक से अधिक ऋण वितरित कराते हुए 40 प्रतिशत से अधिक ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "हरिद्वार से मिशन 2027 का बिगुल: अमित शाह ने बीजेपी कोर कमेटी संग किया गहन मंथन, धामी सरकार के कामकाज और चुनावी रणनीति पर बना जीत का रोडमैप"

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनपद में 31 मार्च 2026 तक कुल 2964040 बचत खाते खोले जा चुके है

तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 तक 706687 व्यक्तियों को बीमा किया जा चुका है, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 तक 192495 व्यक्तियों का बीमा किया जा चुका है

,अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 तक 161811 व्यक्तियों को जोड़ा जा चुका है।बैंक खातों से आधार सीडिंग 31 मार्च 2026 तक 2964040 सक्रिय बैंक खाते थे,जिसमें से 2627240 खातों में आधार सीडिंग कर दी गई है।

इसके साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। बैठक में डीडीएम नाबार्ड अखिलेश डबराल,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, एसबीआई हरिद्वार के रीजनल मैनेजर, पीएनबी के चीफ मैनेजर गोपाल कुमार ,आरएफसी अभिषेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबन्धक /प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 9 1 2
Users Today : 19
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 9 1 2
Users Today : 19
Users Yesterday : 660