न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » एक्शन » “सीएम घोषणाओं पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन — अफसरों को चेतावनी, विकास कार्यों में लापरवाही बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त!”

“सीएम घोषणाओं पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन — अफसरों को चेतावनी, विकास कार्यों में लापरवाही बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित होने वाली विकास योजनाओं के लिए की गई घोषणाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में की समीक्षा बैठक।

बैठक में सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके विभाग से संबंधित जो भी घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई है,

उन घोषणाओं पर शीर्ष प्राथमिकता से जो भी कार्यवाही की जानी है वह तत्परता से की जाए,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है

कि विकास योजनाओं/कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए जिस स्तर से जो भी कार्यवाही की जानी है,वह त्वरित गति से की जाए।

उन्होंने लोनिवि,सिंचाई विभाग,जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके स्तर से जिन घोषणाओं में कार्य प्रगति पर है,

उन कार्यों को तत्परता से करने के निर्देश दिए तथा जिन घोषणाओं में शासन स्तर पर कार्यवाही की जानी है उसके लिए शासन स्तर पर पत्रकार करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी द्वारा पीपीटी के माध्यम से की गई सीएम घोषणाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया ,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "डीएम डॉ. आशीष चौहान की सख्ती का असर: सरकारी जमीन पर कब्जा पड़ा भारी! विकासनगर के शीशमबाड़ा में अवैध मजार ध्वस्त, अतिक्रमणकारियों को कड़ा संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861