न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » मुलाकात » “विधायक शहजाद की छवि बिगाड़ने की साजिश?” विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा मामला, शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर विशेषाधिकार हनन का बड़ा आरोप!”

“विधायक शहजाद की छवि बिगाड़ने की साजिश?” विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा मामला, शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर विशेषाधिकार हनन का बड़ा आरोप!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद से जुड़े मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

मंगलवार को विधायक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी भूषण से मुलाकात कर शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार चंद के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का पत्र सौंपा।प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी द्वारा विधायक शहजाद की छवि खराब करने की नीयत से दुर्भावनापूर्ण गतिविधियां की गईं, जिससे जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंची है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान सर्वोपरि होता है और किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर व्यक्तिगत या राजनीतिक द्वेष निकालना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने इसे सदन की गरिमा और विशेषाधिकारों पर सीधा हमला बताया।

“जनप्रतिनिधियों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

विधायक समर्थकों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में सरकारी पदों का गलत इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिशें बढ़ सकती हैं।उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से पूरे प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेकर उचित जांच कराने की मांग की।

“लोकतंत्र में पद नहीं, मर्यादा सबसे बड़ी होती है”

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी निगाहें विधानसभा अध्यक्ष के अगले कदम और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

ALSO READ  “जंगली जानवरों का कहर: फसलें तबाह, दहशत में किसान—हरिद्वार के किसानों ने राकेश टिकैत से लगाई गुहार, मुआवजे और सुरक्षा की उठी जोरदार मांग!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861