न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “लंढौरा में नशे के सौदागरों पर STF का बड़ा वार: 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर पुलिस को देख मौके से फरार”

“लंढौरा में नशे के सौदागरों पर STF का बड़ा वार: 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर पुलिस को देख मौके से फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार) मंगलौर। हरिद्वार जनपद के लंढौरा क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ/एएनटीएफ और मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

टीम ने कार्रवाई करते हुए 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है, हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

“नशे के नेटवर्क पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा”

जानकारी के अनुसार बरामद कैप्सूल पर “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” अंकित मिला।

मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर हरीश ने जांच के बाद दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली श्रेणी का बताया। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

“पुलिस को आरोपी फारुख की तलाश”

जांच के दौरान फरार आरोपियों में से एक की पहचान फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस उसके साथी की भी तलाश कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।

एसटीएफ/एएनटीएफ टीम अब आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन क्षेत्रों में इनकी बिक्री की जा रही थी।

“नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी”

इस संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मेठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल प्रशांत चौहान, कांस्टेबल दीपक नेगी तथा मंगलौर पुलिस टीम से उपनिरीक्षक राम बहादुर और कांस्टेबल नरेश शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में धमकी और अभद्रता का अंजाम: दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861