न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेला 2026 की शानदार सफलता पर खाकी का जश्न, ‘बड़े खाने’ में सम्मानित हुई मेहनतकश फोर्स; मिला 3 दिन का पारितोषिक अवकाश” “कांवड़ के बाद कुंभ की रणभेरी! बारिश में भी मैदान में उतरीं मेलाधिकारी सोनिका, हर की पैड़ी से सूखी नदी तक तैयारियों का लिया जायजा” “तमकनाला आपदा पर CM धामी का एक्शन मोड, राहत-बचाव से कनेक्टिविटी तक हर मोर्चे पर पैनी नजर—अफसरों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश” “कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार” “मुख्यमंत्री धामी की जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज, समस्याओं पर अफसरों को दिए फटाफट समाधान के सख्त निर्देश” “4.30 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षित घर वापसी! धामी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, संतों ने डीएम-एसएसपी को पहनाई सम्मान की पगड़ी”
Home » प्रदर्शन » “चंपावत की बेटी को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे राव धन्नू, ज्वालापुर में सरकार के खिलाफ फूटा सपाइयों का गुस्सा, बोले— “जब बेटियां ही सुरक्षित नहीं तो सत्ता में बैठे लोग जवाब दें!”

“चंपावत की बेटी को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे राव धन्नू, ज्वालापुर में सरकार के खिलाफ फूटा सपाइयों का गुस्सा, बोले— “जब बेटियां ही सुरक्षित नहीं तो सत्ता में बैठे लोग जवाब दें!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड के चंपावत जिले में नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू और समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महन्त शुभम गिरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था

कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि चंपावत की घटना बेहद शर्मनाक और दुखद है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। साथ ही उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल भाषणों से नहीं बल्कि सख्त कानून व्यवस्था और प्रभावी कार्रवाई से सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 3 6
Users Today : 407
Users Yesterday : 585
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 3 6
Users Today : 407
Users Yesterday : 585