न्यूज़ फ्लैश
“बाबा केदार के दर पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया आत्मीय संवाद — बोले, ‘चारधाम यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सेवा और समर्पण का महाअभियान’” “शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी में प्रतिभाओं का महाकुंभ: मेधावी छात्र-छात्राओं पर बरसी सम्मान की बारिश, शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियां बनीं गवाह” “मां के सम्मान में सजा भव्य मंच, डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में मातृ दिवस समारोह बना यादगार, बच्चों की भावुक प्रस्तुतियों और माताओं के उत्साह ने जीता सभी का दिल” “ATM बूथों के बाहर भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार, कार्ड बदलकर उड़ाते थे खातों से रकम… बहादराबाद पुलिस की सतर्कता से दो शातिर ATM फ्रॉड गिरफ्तार, 17 संदिग्ध कार्ड और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद” “चंपावत की बेटी को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे राव धन्नू, ज्वालापुर में सरकार के खिलाफ फूटा सपाइयों का गुस्सा, बोले— “जब बेटियां ही सुरक्षित नहीं तो सत्ता में बैठे लोग जवाब दें!” “बेरीनाग बाजार में दिखा मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय अंदाज दान सिंह मेहरा की दुकान पर पहुंचकर खाई गर्मागर्म जलेबी स्थानीय लोगों से किया सीधा संवाद, सादगी ने जीता सबका दिल”
Home » गुमराह » “चम्पावत कांड पर सियासत गरम: कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह, भाजपा की छवि खराब करने की रची जा रही साजिश — विकास तिवारी”

“चम्पावत कांड पर सियासत गरम: कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह, भाजपा की छवि खराब करने की रची जा रही साजिश — विकास तिवारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद राजनैतिक हताशा में कांग्रेस पार्टी साजिशें रचने में जुटी हुई है।

कल चम्पावत की घटना इसका शर्मनाक जीता जगता प्रमाण है।

पुलिस की शुरुआती जांच के बाद शीशे की तरह साफ हो गया है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ता को एक झूठे और फर्जी घिनौने प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया।

उसपर सबसे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और षड्यंत्रकारी रवैया रहा कांग्रेस पार्टी और विशेषकर उनके प्रदेश अध्यक्ष का।

बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के उन्होंने कार्यकर्ता और पार्टी को बदनाम करने में जुट गए।उनके निर्देश पर तत्काल जगह जगह प्रदर्शन कराए गए और झूठा और बेबुनियाद नेरीटिव फैलाया गया

मकसद एकमात्र किसी भी तरह भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की छवि खराब की जाए।और ऐसा नहीं है कि कांग्रेस या उनके नेताओं द्वारा इस तरह का नकारात्मक और षड्यंत्रकारी प्रयास पहली बार किया गया हो।

तिवारी ने कहा कि वर्तमान वर्ष के 4 महीने में यह तीसरी बड़ी घटना है इसमें कांग्रेस द्वारा भाजपा संगठन और सरकार की सभी खराब करने की कोशिश की गई।

हमे यह संयोग नहीं प्रयोग लगता है कांग्रेस पार्टी का भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का।

जनवरी माह में कांग्रेस वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड के बेटे द्वारा स्वयं पर हमला करवाया गया था। लेकिन उसमें भी स्वयं बेहड और कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर आरोप लगाकर मुद्दा बनाने का प्रयास किया गया।

हाल में ही विधायक अरविंद पांडे के नकली वायरल पत्र को आधार बनाकर स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष ने झूठ बोलकर पत्रकार वार्ता तक की। जिसे खुद पांडेय द्वारा नकारा गया, फिर भी कांग्रेस के नेता अभी भी सोशल मीडिया आदि माध्यमों से झूठ परोसने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इससे पूर्व भी अनेकों बार, पावन धामों की छवि, अपराध की फर्जी संस्था रिपोर्टों पर राज्य की शांत छवि और विकास के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर समूचे उत्तराखंड की छवि खराब करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी ने किया है।

जनता सब देख रही है, और वह और भाजपा इसका जवाब राजनैतिक तरीके से आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर के देगी

120 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ATM बूथों के बाहर भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार, कार्ड बदलकर उड़ाते थे खातों से रकम… बहादराबाद पुलिस की सतर्कता से दो शातिर ATM फ्रॉड गिरफ्तार, 17 संदिग्ध कार्ड और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद”