न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » जागरूकता » “मानवता के लिए एकजुट हुआ हरिद्वार: रेडक्रॉस शिविर में 1200 लोगों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, छात्रों को मोबाइल दुरुपयोग से किया जागरूक”

“मानवता के लिए एकजुट हुआ हरिद्वार: रेडक्रॉस शिविर में 1200 लोगों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, छात्रों को मोबाइल दुरुपयोग से किया जागरूक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व रेडक्रॉस एवं रेडक्रिसेंट दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन रेडक्रॉस द्वारा प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण चिकित्सा शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजनइंडियन रेडक्रॉस के तत्वाधान में विश्व रेडक्रॉस एवं रेडक्रिसेंट दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी/अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस डॉ. राजेश कुमार सिंह के मुख्य संयोजन एवं इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी के संयोजन तथा नेतृत्व मे प्राथमिक उपचार (सी.पी.आर.) प्रशिक्षण संगोष्ठी एवं चिकित्सा शिविर श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर में आयोजित किया गया।आयोजन का शुभारंभ सीनियर (डिवीजन) सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर एवं इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रवज्जलन कर किया। सिविल जज सिमरनजीत कौर ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के दिन इंडियन रेडक्रॉस ने प्राथमिक उपचार विशेष कर सी.पी.आर. (कार्डियोपल्मोनरी रिसियेशन) दिल की धमनी को पुनः चालू करना के प्रति प्रशिक्षण देकर जागरूकता अभियान की सराहनीय पहल है जिससे प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने जीवन काल में जरुरतमंदो को स्वर्णिम समय में प्राथमिक उपचार देकर उनके बहुमूल्य जीवन को बचाने में सक्रिय सहभागिता कर सकेंगे। सिमरनजीत कौर ने प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सहयोग की विस्तृत जानकारियां दी साथ ही साथ प्रतिभागियों को साइबर अपराध के प्रति एवं छात्र-छात्राओं को मोबाइल के दुरुपयोग से बचने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी ने सभी 1200 प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण देते हुए रेडक्रॉस के उददेश्यों, महत्व, सिद्धान्तों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

डॉ. नरेश चौधरी ने वर्ष 2026 का (थीम)मानवता के लिये एकजुट होना विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि हम सभी को एकजुट होकर मानव सेवा करने के लिये हमेशा तत्पर रहना है जब भी मौका मिले बढ़- चढ़कर अग्रणीय होकर समाज में समर्पित मानव सेवा करनी है।

डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि जो पुण्य जरुरतमंदों को आकस्मिक सहायता देने से प्राप्त होता है वह अतुलनीय है। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि श्यामपुर क्षेत्र आपदा की दृष्टि से एवं सड़क दुर्घटनाओं के प्रति संवेदनशील है इसलिये जो प्रतिभागी प्रशिक्षित होकर फर्स्ट मेडिकल रेस्पोन्डर बने हैं।

वह अपने- अपने क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलायेंगे एवं समाज में प्राथमिक उपचार देने के लिए भी हमेशा उपलब्ध रहेंगे। डॉ. नरेश चौधरी ने अवगत कराया कि लगभग 1200 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं श्यामपुर क्षेत्र वासियों को प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षित किया गया एवं उन सभी को इंडियन रेडक्रॉस के तत्वाधान में मानवता सेवा के प्रति भी जागरूक किया गया तथा सभी को सामान्य स्वास्थ्य प्रशिक्षिण कराया गया।

प्रशिक्षिण में विशेष रूप से रक्त जांच, दंत चिकित्सा भी कराया गया साथ ही साथ आवश्यक दवाईयां भी जरुरतमंदो को निःशुल्क वितरित की गयी।

प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण संगोष्ठी एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर हरिद्वार में आयोजित करने के लिए मैनेजिंग ट्रस्टी राजीव भल्ला ने इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वास्तव में इस प्रकार के शिविर समय-समय पर होते रहने चाहिये और इसका लाभ छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को मिला है।

श्रीराम विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती बवीता अग्रवाल श्रीनिवास के संयोजन में स्वच्छता, तम्बाकू उन्मूलन एवं नशारोधी अभियान के तहत जागरूकता नाटिकाओं का प्रदर्शन भी शिविर में आकर्षण रहा। शिविर में श्रीराम विद्या मंदिर स्कूल की कोआर्डिनेटर श्रीमती पूनम, श्रीमती रीमा भल्ला, बलविन्द्र सिंह, पल्लवी शर्मा, दीप्ति रावत, केशव, संगीता शर्मा, नितिश, पूजा, संजना ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर में जिला प्रोवेसन अधिकारी अविनाश भदौरिया, बहादराबाद चिकित्सा केन्द्र प्रभारी डॉ. आरती बहल भी विशेष रूप से अपनी चिकित्सा टीम के साथ सराहनीय सहयोगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383