न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » प्रदर्शन » “बेटी बचाओ का नारा सिर्फ दिखावा!” चंपावत कांड पर रानीपुर विधानसभा समेत हरिद्वार में कांग्रेस का विस्फोटक प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंककर जमकर बरसे कांग्रेसी”

“बेटी बचाओ का नारा सिर्फ दिखावा!” चंपावत कांड पर रानीपुर विधानसभा समेत हरिद्वार में कांग्रेस का विस्फोटक प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंककर जमकर बरसे कांग्रेसी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म प्रकरण को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा।कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए ऋषिकुल मैदान, शिवालिक नगर और रानीपुर क्षेत्र में सरकार का पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया।प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा तो देती है, लेकिन धरातल पर हालात बेहद चिंताजनक हैं। नेताओं ने कहा कि चंपावत जैसी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।कांग्रेसी नेता मनोज धनगर ने कहा कि चंपावत की घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मामले को दबाने और लीपापोती करने में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में दोषियों को सजा दिलाना चाहती है तो मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच करानी चाहिए। मनोज धनगर ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है।वहीं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।उन्होंने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की टूटी सड़कों, जलभराव और मूलभूत सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और केवल प्रचार में व्यस्त है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने “महिलाओं को न्याय दो”, “भाजपा सरकार जवाब दो” और “दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861