न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » प्रदर्शन » “हरिद्वार में ‘रैपिडो’ के खिलाफ फूटा संतों का गुस्सा! धर्मनगरी में नॉनवेज डिलीवरी पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े का जोरदार प्रदर्शन, पंडित अधीर कौशिक बोले- आस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं”

“हरिद्वार में ‘रैपिडो’ के खिलाफ फूटा संतों का गुस्सा! धर्मनगरी में नॉनवेज डिलीवरी पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े का जोरदार प्रदर्शन, पंडित अधीर कौशिक बोले- आस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने रैपिडो पर प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज की डिलीवरी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुराना रानीपुर मोड़ परशुराम चौक पर प्रदर्शन किया और कंपनी पर कार्यवाही की मांग की।

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि रैपिडो द्वारा नॉनवेज की डिलीवरी कर धर्मनगरी की परंपरांओं का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व ही नगर पालिका बायलॉज के माध्यम से हरिद्वार में मांस मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है।

लेकिन रैपिडो द्वारा नियमों का उल्लंघन कर हरिद्वार में नॉनवेज की डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से विस्फोटक सामग्री भी भेजी जा सकती है।

जिससे बड़े स्तर पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम को इसका संज्ञान लेकर कंपनी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हरिद्वार और मां गंगा से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में यशपाल शर्मा, विष्णु प्रसाद शास्त्री, सचिन, कुलदीप चौहान, सुरेंद्र देव, प्रवीण शर्मा, स्वामी कार्तिकेय आदि शामिल रहे।

ALSO READ  “चंपावत दुष्कर्म कांड से उबला हरिद्वार! कांग्रेस का भाजपा पर जोरदार हमला, देवपुरा चौक पर फूंका सरकार का पुतला, बोले— बेटियां नहीं सुरक्षित तो कैसी सरकार?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930