न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » निरीक्षण » “हर की पौड़ी से भीमगोड़ा तक चला जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त अभियान, फुटपाथ-नालियों पर कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप, कांवड़ और चारधाम यात्रा से पहले अतिक्रमणकारियों को दो टूक चेतावनी”

“हर की पौड़ी से भीमगोड़ा तक चला जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त अभियान, फुटपाथ-नालियों पर कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप, कांवड़ और चारधाम यात्रा से पहले अतिक्रमणकारियों को दो टूक चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज स्वयं मौके पर पहुंचकर हर की पौड़ी से भीमगोड़ा क्षेत्र तक अतिक्रमण की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ स्थानों पर फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर दुकानें संचालित की जा रही थीं, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आगे बढ़ी दुकानों को पीछे हटवाया तथा सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी दुकान फुटपाथ या नाली के ऊपर संचालित न हो।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार का अतिक्रमण यातायात एवं व्यवस्था को प्रभावित करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि चार धाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।इस अवसर पर तहसीलदार सचिन कुमार एवं हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383