न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बैठक » “27 करोड़ का बजट पास होते ही बदलेगा कलियर का नक्शा! साबरी मेन बाजार से लेकर वीआईपी रोड तक विकास की बरसात, बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले”

“27 करोड़ का बजट पास होते ही बदलेगा कलियर का नक्शा! साबरी मेन बाजार से लेकर वीआईपी रोड तक विकास की बरसात, बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर।  कलियर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरपर्सन समीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई,

जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजल, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दो छोटे हाथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत सभासदों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

 “27 करोड़ के बजट से कलियर में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।”

बैठक में विधायक हाजी फुरकान अहमद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। सभासद नाजिम त्यागी, अमजद अली, दिलबाग, मोहम्मद राशिद रहीस, रेशमा प्रवीण, मेहरुबा जावेद, जाबिर, दानिश सिद्दीकी और जीनत खातून सहित अन्य सभासदों ने नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर प्रस्ताव रखे।

सभासदों ने सड़कों और नालों के निर्माण, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को समय पर भुगतान देने की मांग की। अध्यक्ष समीना ने बताया कि सभी प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। पीपल चौक से दरगाह जाने वाले मार्ग का नाम बदलकर “साबरी मेन बाजार” और शैतान चौक का नाम “साबरी चौक” रखने का निर्णय लिया गया।

ALSO READ  "हरिद्वार में समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन की कवायद तेज़, सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने जन-जागरूकता को बताया सफलता की कुंजी"

इसके अलावा वीआईपी रोड के सौंदर्यीकरण, जायरीनों के मार्गों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने और रुड़की रोड को 60 दिनों के भीतर शौचमुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। इसके लिए तीन कर्मचारियों की विशेष तैनाती की जाएगी।

 “नगर पंचायत ने रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है।”

बैठक में सोहलपुर रोड के चौड़ीकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। जाम की समस्या से परेशान लोगों को राहत देने के लिए सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव मंजूर किया गया।

वहीं दोनों गंगनहरों के बीच वेंडिंग जोन बनाने और नियाज तैयार करने वालों के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थान चिन्हित करने का निर्णय भी लिया गया।

इसके अलावा वार्ड नंबर चार में स्टील गर्डर पुल के पास कॉरिडोर और गौशाला निर्माण का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। नगर पंचायत के ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र में सफाई और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह बजट पारित किया गया है।

बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद, सत्तार अली, अमीर आजम, जावेद साबरी, डॉ. शहजाद अली, रहीस अहमद, गुलफाम साबरी, राशिद अली, अहसान कुरैशी, गौरव और रजिया समेत कई कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 “बोर्ड बैठक में विकास, सफाई और यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861