न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » एक्शन » “कांवड़ यात्रा से पहले ढीले पड़े फ्लाईओवर कार्य पर DM का कड़ा एक्शन—मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, ‘रफ्तार बढ़ाओ वरना होगी कार्रवाई!’”

“कांवड़ यात्रा से पहले ढीले पड़े फ्लाईओवर कार्य पर DM का कड़ा एक्शन—मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, ‘रफ्तार बढ़ाओ वरना होगी कार्रवाई!’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात बाधित न हो, इसके लिए एनएचएआई द्वारा किए जा रहे फ्लाईओवर कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज सायं संबंधित अधिकारियों एवं कॉन्ट्रैक्टरों के साथ हरिलोक तिराहा ज्वालापुर, बहादराबाद टोल प्लाजा आदि क्षेत्रों में चल रहे फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं कॉन्ट्रैक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही जो भी निर्माण कार्य तत्परता से किए जा सकते हैं, उनको त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जो भी निर्माण सामग्री एवं सड़क किनारे जो भी मलबा पड़ा है, उसे त्वरित गति से हटाया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को त्वरित गति से कराया जाए।

इसके लिए उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो कार्य रात्रि के समय किया जा सकता है, उस कार्य को रात्रि में ही कराया जाए।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई संतोष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी सुमित कुमार, राजकुमार पांडे, इंजीनियर उत्तम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "कांवड़ मेले से पहले डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन! पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी और अतिक्रमण पर ठेकेदार पर ₹1 लाख का जुर्माना"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861