न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » एक्शन » “कांवड़ मेले से पहले डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन! पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी और अतिक्रमण पर ठेकेदार पर ₹1 लाख का जुर्माना”

“कांवड़ मेले से पहले डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन! पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी और अतिक्रमण पर ठेकेदार पर ₹1 लाख का जुर्माना”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को शहर क्षेत्र के प्रमुख पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप एवं पंतद्वीप पार्किंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों पर सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, हाई मास्ट लाइट, शौचालयों की उपलब्धता तथा पर्याप्त पेयजल व्यवस्था को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी मूलभूत सुविधाएं निर्धारित समय से पूर्व उपलब्ध करा दी जाएं।

जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देशित किया कि बैरागी कैंप के सभी सेक्टरों में पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित किए जाएं तथा सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे आने वाले शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने पंतद्वीप पार्किंग के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने तथा निर्धारित सीमा से अधिक दुकानें लगाकर अतिक्रमण किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कांट्रेक्टर पर समुचित सफाई व्यवस्था न रखने पर ₹50,000 तथा आवंटित दुकानों से अधिक संख्या में दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने पर ₹50,000, कुल ₹1 लाख का जुर्माना लगाए जाने के लिए अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग स्थल पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिए।

ALSO READ  “कांवड़ यात्रा से पहले ढीले पड़े फ्लाईओवर कार्य पर DM का कड़ा एक्शन—मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, ‘रफ्तार बढ़ाओ वरना होगी कार्रवाई!’”

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने उप राजस्व अधिकारी, सिंचाई विभाग को समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित न करने तथा आवंटित संख्या से अधिक दुकानें लगाए जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले का संचालन सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भी संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंतद्वीप पार्किंग में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने हेतु एसपी ट्रैफिक एवं एसपी सिटी को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, उप मेला अधिकारी (कुंभ) मंजीत सिंह, सीपीयू प्रभारी हितेश, ट्रैफिक इंचार्ज संदीप, अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश मेहरा, जल निगम के राजेश गुप्ता, जल संस्थान के विपिन चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811