न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार 2026 में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, बहादराबाद से लेकर रुड़की तक हुड़दंगियों पर टूटा कानून का डंडा, 72 नशेड़ियों में मचा हड़कंप”

“ऑपरेशन प्रहार 2026 में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, बहादराबाद से लेकर रुड़की तक हुड़दंगियों पर टूटा कानून का डंडा, 72 नशेड़ियों में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन प्रहार 2026” के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त नकेल कसी है।जिलेभर में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 72 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोतवाली झबरेड़ा क्षेत्र में 26, रुड़की में 21, लक्सर में 13 और थाना बहादराबाद क्षेत्र में 12 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते और उत्पात मचाते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई।

“सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा” — पुलिस

अभियान के दौरान ढाबों, होटलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग की गई। कई लोग मौके पर ही शराब के नशे में हंगामा करते और राहगीरों को परेशान करते पाए गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया।

 “महिलाओं पर फब्तियां कसने और अभद्र व्यवहार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई” — प्रशासन

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि खुले में शराब पीकर माहौल खराब करने वालों को अब कानून का सख्ती से पालन करना होगा।

“हुड़दंग करने वालों को सिखाया जाएगा कानून का सही पाठ” — हरिद्वार पुलिस

इस कार्रवाई से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।

ALSO READ  "हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर प्रशासन का ताबड़तोड़ वार: अनफिट-ओवरलोड वाहनों पर सख़्त कार्रवाई, 50+ चालान, 5 वाहन जब्त, ₹2 लाख से अधिक वसूली"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 4
Users Today : 214
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 4
Users Today : 214
Users Yesterday : 861