न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » अवार्ड » “कोलंबो के इंटरनेशनल मंच पर छाया उत्तराखंड का जलवा: जया ग्रुप के डॉ. कुमार प्रशांत को मिला ‘क्रिटिकल केयर एक्सीलेंस’ अवार्ड, देश-विदेश में बजा नाम का डंका”

“कोलंबो के इंटरनेशनल मंच पर छाया उत्तराखंड का जलवा: जया ग्रुप के डॉ. कुमार प्रशांत को मिला ‘क्रिटिकल केयर एक्सीलेंस’ अवार्ड, देश-विदेश में बजा नाम का डंका”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/देहरादून। जया ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “एक्सीलेंस इन क्रिटिकल केयर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल जया ग्रुप बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन हुआ है।

 अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान

समारोह में पश्चिमी प्रांत, श्रीलंका के माननीय गवर्नर हनीफ यूसुफ ने डॉ. कुमार प्रशांत को अपने कर-कमलों से यह पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर भारत के श्रीलंका में उच्चायुक्त संतोष झा, श्रीलंका के उप मंत्री चतुरंग अभयसिंघे और Z मीडिया के सीईओ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारत और श्रीलंका के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक और मीडिया प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

टीमवर्क का परिणाम

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. कुमार प्रशांत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे जया ग्रुप परिवार और समर्पित डॉक्टरों व स्टाफ की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार मरीजों को बेहतर और किफायती क्रिटिकल केयर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 उत्तराखंड का बढ़ा गौरव

डॉ. प्रशांत ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और उनकी टीम को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। इस उपलब्धि से उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र को भी नई पहचान मिली है और यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343