न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » “देहरादून-मसूरी की लाइफलाइन को मिलेगा नया सहारा: 12 करोड़ की लागत से बनेगा डबल लेन आधुनिक पुल, समयबद्ध निर्माण के सख्त निर्देश”

“देहरादून-मसूरी की लाइफलाइन को मिलेगा नया सहारा: 12 करोड़ की लागत से बनेगा डबल लेन आधुनिक पुल, समयबद्ध निर्माण के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर शिव मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर 12 करोड़ 17 लाख की लागत से बनने वाले नए स्थायी डबल लेन पुल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सेतु निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत करवाया जाए तथा यह कार्य पूर्ण गुणवत्तापूर्वक हो।उन्होंने कहा कि देहरादून-मसूरी मार्ग क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह पुल मसूरी की लाइफलाइन के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही है और आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में आई आपदा के दौरान उक्त स्थान पर स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वैली ब्रिज का निर्माण कर आवागमन सुचारू किया गया, जो वर्तमान में संचालित है।लोक निर्माण विभाग के ईई राजेश कुमार ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में देहरादू-मसूरी राज्य मार्ग संख्या-1 के किमी 18 पर क्षतिग्रस्त सिंगल लेन सेतु के स्थान पर 60 मीटर स्पान का डबल लेन क्लास लोडिंग स्टील बॉक्स सेतु बनाया जाएगा।

इस परियोजना में पाइल फाउंडेशन, आरसीसी एबटमेंट, स्टील गर्डर सेतु, 7.50 मीटर चौड़ा कैरिज वे (टू लेन), दोनों ओर 3 मीटर फुटपाथ, रेलिंग व क्रैश बैरियर सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं शामिल हैं। परियोजना की कुल लागत रुपये 12.17 करोड़ निर्धारित की गई है तथा निर्माण कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 21 अगस्त 2026 है।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, रजत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ज्योति कोटिया, सुन्दर सिंह कोठाल, वंदना बिष्ट, होटल एसोसिऐशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, किरन, लक्ष्मण रावत, लोनिवि के ईई राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "राष्ट्रपति दौरे को लेकर देहरादून हाई अलर्ट! 12-13 जून के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 7
Users Today : 177
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 7
Users Today : 177
Users Yesterday : 861