न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » कार्यवाही » “बीच बाजार गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट! रुड़की में दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बाकी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश”

“बीच बाजार गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट! रुड़की में दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बाकी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। सोत मोहल्ले में भरे बाजार फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,

जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

पुरानी कचहरी परिसर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि सोत मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान मोबाइल चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।

आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के कुछ युवकों ने गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली पर बीच बाजार तमंचे से फायर कर दिया।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली रुड़की में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उप निरीक्षक सुभाष जखमोला को सौंपी गई।

घटना का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

एक सूचना पर पुलिस टीम ने रुड़की- धनौरी रोड गंग नहर पटरी गुमटी के पास से दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ पुत्र आजाद निवासी कस्बा बरला, जिला मुजफ्फरनगर और साकिब पुत्र रियाजुल निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर, रुड़की के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेन्द्र राठी, उप निरीक्षक सुभाष जखमोला, उप निरीक्षक वीरेश खत्री, हेड कांस्टेबल नूर अहमद, कमल, इतेन्द्र ध्यानी और शूरवीर शामिल रहे।फिलहाल फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 2 9
Users Today : 497
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 2 9
Users Today : 497
Users Yesterday : 343