न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Home » कार्यवाही » “होटल-रेस्टोरेंटों में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थ मिले—07 नमूने जांच को भेजे, कई संचालकों को नोटिस”

“होटल-रेस्टोरेंटों में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थ मिले—07 नमूने जांच को भेजे, कई संचालकों को नोटिस”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में उपायुक्त गढ़वाल मण्डल, के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन एवं कैलाश चन्द्र के साथ भूपतवाला एवं बहादराबाद एवं सिडकुल क्षेत्र में स्थित होटलों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया।टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत, भूपतवाला में स्थित होटल गंगा ब्लिस एवं होटल रीनेस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक अभिलेखों- पानी की रिपोर्ट, भोज्य सामग्री जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, कार्मिकों का मेडिकल सर्टिफिकेट तथा प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेजों की जांच की गयी तथा होटल संचालकों को साफ-सफाई रखने, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का प्रयोग करने एवं प्रतिबन्धित एनालॉग डेयरी उत्पादों का प्रयोग ना करने के निर्देश दिये गये। मौके पर लाल मिर्च पाउडर का 01 तथा प्रिपेयर्ड फूड (पनीर लबाबदार) का 01 नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया।बहादराबाद स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में टीम द्वारा स्टोरेज एवं किचन की जांच की गयी। मौके पर डीप फ्रीजर में गंदगी पायी गयी तथा गंदगी में ही खाद्य पदार्थों को खुले रूप में संग्रहित किया गया था। किचन में खराब हो चुके सड़े गले खाद्य पदार्थों का संग्रह पाया गया तथा किचन में फर्श एवं दीवारें गंदी पायी गयी। स्टोरेज में कुछ खाद्य पदार्थों को गंदे प्लास्टिक कंटेनरों में संग्रह किया होना पाया गया तथा कुछ खाद्य पदार्थों को सीधे जमीन पर संग्रह करने के कारण नमी पायी गयी। मौके पर 03 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं के कारण होटल व्यवसायी को नोटिस जारी किया गया है।

इसके साथ ही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन के नेतृत्व में पेंटागन मॉल स्थित एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संग्रह स्थल पर खराब हो चुकी काटी गयी सब्जियां पायी गयी जिन्हें मौके से हटाकर नष्ट कराया गया। इसके साथ ही मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत ना करने, पीने के पानी के टैंक की सफाई का रिकॉर्ड प्रस्तुत ना करने पर नोटिस जारी किया गया तथा आइसक्रीम, शेक, फ्रिज बनाने में प्रयुक्त होने वाले फूट सिरप के दो लीगल नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 0 0 1
Users Today : 126
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 0 0 1
Users Today : 126
Users Yesterday : 902