(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग। देश के प्रमुख उद्योगपति Gautam Adani शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध Kedarnath Temple पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। वीआईपी आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जबकि आम श्रद्धालुओं की आवाजाही और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रही।
दर्शन के बाद गौतम अडानी ने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे करने की योजना बनाई। यह महत्वाकांक्षी परियोजना केदारनाथ यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं को कठिन पैदल मार्ग से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी काफी कम होगा।स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग को उम्मीद है
कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है।


























