न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासत का ‘दरबार’ सजा: हरीश रावत के आवास पर नेताओं का जमावड़ा, युवा नेता मनोज धनगर की दमदार मौजूदगी बनी चर्चा का केंद्र, संगठन और रणनीति पर चली लंबी मंत्रणा” “बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई-अलर्ट: 8 जोन, 21 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ट्रैफिक से लेकर भीड़ तक पर सख्त नजर” “नशे और शौक की खातिर बने ‘खिलाड़ी चोर’! 419 CCTV खंगालकर मंगलौर पुलिस ने हरियाणा गैंग का किया फिल्मी स्टाइल में पर्दाफाश” “विकास की रफ्तार तेज: शिवालिक नगर में नई सड़कों का लोकार्पण, अध्यक्ष राजीव शर्मा बोले—हर वार्ड तक पहुंचेंगी आधुनिक सुविधाएं” “जमीनी हकीकत देखने खुद पहुंचे DM मयूर दीक्षित, नालों पर अतिक्रमण और गंदगी देख भड़का प्रशासन — एक हफ्ते में सफाई नहीं तो चलेगा बुलडोज़र, जलभराव से राहत दिलाने का बड़ा अल्टीमेटम!” “देहरादून के प्रेमनगर में देर रात गोलियों की गूंज: लूट के बाद पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक ढेर, SHO नरेश राठौड़ घायल, फरार आरोपी की तलाश में सख्त घेराबंदी”
Home » पर्दाफाश » “नशे और शौक की खातिर बने ‘खिलाड़ी चोर’! 419 CCTV खंगालकर मंगलौर पुलिस ने हरियाणा गैंग का किया फिल्मी स्टाइल में पर्दाफाश”

“नशे और शौक की खातिर बने ‘खिलाड़ी चोर’! 419 CCTV खंगालकर मंगलौर पुलिस ने हरियाणा गैंग का किया फिल्मी स्टाइल में पर्दाफाश”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने हरियाणा से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो नशे की लत और अपनी झूठी शान-शौकत के शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे।

मंगलौर पुलिस लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में ताबड़तोड़ सफल कार्रवाई को अंजाम दे रहीं हैं।

मंगलौर कोतवाली पुलिस अपने एक्शन मोड़ में नजर आ रहीं है! एक ही सप्ताह में नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए तीन नशे के सौदागरों जेल की सलाखों के पीछे भेजा तो वहीं दस लाख रुपये की प्रतिबंधित नशा सामग्री भी बरामद की है!

अब मंगलौर पुलिस ने चोरी हुई ईको कार की चोरी का खुलासा कर दिया हैं! बीती 22 अप्रैल को दिल्ली निवासी बंटी ने कोतवाली मंगलौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ईको कार डीएल8 सीएसी-9788 गुंड मंडी के पास से चोरी हो गई है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मंगलौर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने इस गुत्थी को सुलझाने के लिए हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक का चप्पा-चप्पा छान मारा।

पुलिस ने फिल्मी अंदाज में लगभग 419 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक बिना नंबर की काली स्विफ्ट डिजायर कार का उपयोग कर रहे थे।

आरोपी इतने बेखौफ थे कि उन्होंने हरिद्वार से हरियाणा भागते समय रास्ते के कई टोल प्लाजा और पुलिस बैरियर भी तोड़ दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया हैं कि पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शाहिल और संदीप रोड निवासी पानीपत, हरियाणा पेशेवर खिलाड़ी हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए है! आरोपी कबड्डी और ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं और कोचिंग ले रहे थे,तथा नशे की लत और महंगे शौक पूरा करने के लिए उन्होंने अपराध का रास्ता चुना।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहले वे वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचे और मौका पाकर ईको कार चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने पानीपत के गोहाना रोड से दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।

इनके पास से चोरी की ईको कार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर बरामद कर ली गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये शाहिल पुत्र अनिल, निवासी राजनगर, पानीपत हरियाणा।

संदीप रोड पुत्र बलवीर सिंह, निवासी राजनगर,पानीपत हरियाणा को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है! मंगलौर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां दिल्ली के पर्यटक को राहत मिली है,

वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम में 0उ0नि0 सुखपाल सिंह मान, उ0नि0 नितिन बिष्ट, कांस्टेबल रणवीर सिंह, सुधीर और सीआईयू रुड़की के अजय काला व महिपाल की मुख्य भूमिका रही।

77 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *