न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » पर्दाफाश » “प्रेम-प्रसंग बना जानलेवा: मंगेतर के प्यार में पागल युवक ने भाई संग मिलकर किया आश मोहम्मद का कत्ल — इंस्टाग्राम पर बुलाया, खेत में रेत दिया गला!”

“प्रेम-प्रसंग बना जानलेवा: मंगेतर के प्यार में पागल युवक ने भाई संग मिलकर किया आश मोहम्मद का कत्ल — इंस्टाग्राम पर बुलाया, खेत में रेत दिया गला!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। रामपुर कोतवाली गंगनहर निवासी मौ0 इसरार द्वारा तहरीर दी गई कि “मेरा पुत्र आश मौहम्मद 26 अक्टूबर समय लगभग 7 बजे के करीब घर से खाना खा कर व अपना मोबाईल साथ लेकर बाहर गया था। एक बार बात होने के बाद दोबारा कॉल की तो फोन की घंटी बजी किन्तु फोन नही उठा। तलाश कर कॉल मिलाने पर फोन बन्द आ रहा था। अगले दिन पता चला की बेटे को अस्तग नाम के युवक ने फोन कर बुलाया गया था और फिर अपने भाई के साथ मिलकर आश मौहम्मद को हाजी शमशाद को रामपुर गांव में शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान में पहले गला दबाकर हत्या की और फिर कहीं जिंदा नहीं बच जाए इसलिए शमशाद के गन्ने के खेत मे ले जाकर गला रेत कर हत्या कर दी।”

प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा पजीकृत किया गया। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर प्रकरण के खुलासे एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई। लगातार प्रयास कर रही पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नामजद हत्यारोपी इंतजार उर्फ अस्तग भागने की फिराक में है और रेलवे स्टेशन रूड़की की ओर आने वाला है। सूचना पर जाल बिछाते हुए पुलिस टीम ने इंतजार उर्फ अस्तग को रेलवे स्टेशन रूड़की के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाईल फोन के साथ दबोचा।

आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि उसका अपनी पसंद की लड़की से रिश्ता तय हो गया था। इस बीच मंगेतर का किसी युवक से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिलने पर अस्तग ने उससे बात की तो मंगेतर ने बताया कि अब उसका आशु नामक युवक से कोई संबंध नही है। हत्यारोपी ने अपनी मंगेतर को नया मोबाइल और सिम देने के बाद उसपर तथा कथित प्रेमी पर भी नजर रखनी शुरु की थी। इस बीच हत्यारोपी व मृतक का मिलना हुआ तो मृतक ने कुछ खास बात करने की बात कही तो दोनों की इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। दिनांक-26.10.2025 को हत्यारोपी ने रात के वक्त मृतक को इंस्टाग्राम पर कॉल कर गाँव में डांडी मे मन्दिर के पास मिलने को बुलाया। दोनों ने वहाँ पर बैठकर पहले सुलपा पीया और नशा होने के बाद जब दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई तो मृतक ने हत्यारोपी को रिश्ता तोड़ने या फिर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। जिसपर दोनों के बीच गुत्थम गुत्था हुई तो हत्यारोपी ने अपने पास रखे चाकू निकाल मृतक के गले मे लगा दिया और अपने भाई को मौके पर बुलाकर गला घोंटकर मृतक की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश को गन्ने के खेत मे ले जाकर चाकू से गला रेत दिया। मामले में फरार चल रहे अस्तग के भाई की तलाश में भी पुलिस टीम सरगर्मी से जुटी हुई है। पकड़ा गये हत्यारोपी इंतजार उर्फ अस्तग पुत्र मुमताज निवासी ग्राम रामपुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार उम्र 20 वर्ष का चालान कर दिया गया है।

ALSO READ  Big breaking:हरिद्वार में चैन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश! बाइक सवार दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, महिला के गले से झपटी चेन बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930