न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » लोकार्पण » “विकास की रफ्तार तेज: शिवालिक नगर में नई सड़कों का लोकार्पण, अध्यक्ष राजीव शर्मा बोले—हर वार्ड तक पहुंचेंगी आधुनिक सुविधाएं”

“विकास की रफ्तार तेज: शिवालिक नगर में नई सड़कों का लोकार्पण, अध्यक्ष राजीव शर्मा बोले—हर वार्ड तक पहुंचेंगी आधुनिक सुविधाएं”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान करते हुए वार्ड संख्या 7, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में गली संख्या A-13 एवं A-16 की आंतरिक सड़कों, मंदाकिनी विहार तथा बीना एन्क्लेव की सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इन विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा किया गया।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दि शा मिलेगी। उन्होंने कहा कि “नगर के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।”

अध्यक्ष ने आगे कहा कि शिवालिक नगर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं विकसित नगर के रूप में स्थापित करना नगर पालिका का प्रमुख लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, हरित क्षेत्र के विकास एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि “हमारा संकल्प है कि शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित में निरंतर कार्य करते रहें।

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए हम पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।”

ALSO READ  रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सुल्तानपुर मजरी में इंटरलॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत

अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि नगर क्षेत्र में जहां-जहां विकास कार्यों की आवश्यकता है, वहां शीघ्र ही योजनाएं बनाकर कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के सहयोग और सुझावों से ही विकास कार्यों को और बेहतर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

अंत में अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर विकास कार्यों की गति को बनाए रखते हुए क्षेत्र को एक आदर्श नगर बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।

इस अवसर पर सभासद अमरदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, पंकज चौहान, देव विख्यात भाटी, प्रमोद डोभाल, अजय मलिक, वेदांत चौहान, गौरव गुर्जर, गजेंद्र सिंह,प्रणय चौरसिया, सुलेचना, कार्तिक, चेतन बिष्ट,विवेक, महिपाल सिंह, पी सी यादव, सुभाष, विजय गुप्ता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 8
Users Today : 178
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 8
Users Today : 178
Users Yesterday : 861