न्यूज़ फ्लैश
“चारधाम यात्रा को लेकर सतपाल महाराज का सख्त संदेश: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण, बोले—तीर्थयात्रियों की सुविधा में जरा भी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त!” “गेस्ट हाउस के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: झगड़े से बिगड़ी फिजा, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस ने चारों को सिखाया कानून का सबक” “इश्क का जुनून बना खूनी साजिश: शादीशुदा बेटी से शादी की चाह में रची गई खौफनाक प्लानिंग, पिता को रास्ते से हटाने के लिए खेत में ले जाकर हथौड़े से उतारा मौत के घाट—बहादराबाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा” “कांवड़ यात्रा 2026: हरिद्वार में सुरक्षा का महाकवच तैयार, घाटों से सड़कों तक कड़े इंतजाम—30 जून डेडलाइन पर प्रशासन का फोकस” “जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में उम्मीद की मिसाल: 14 सेमी की विशाल पथरी को मात, तीन अस्पतालों ने छोड़ा साथ—डॉक्टरों की कुशलता ने हाई-रिस्क सर्जरी कर रची जिंदगी बचाने की नई कहानी” “रील्स की दुनिया छोड़ो, गीता का ज्ञान जोड़ो” — संतों का युवाओं को सशक्त संदेश: संस्कार, संस्कृति और सनातन मार्ग से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य, कोर यूनिवर्सिटी में गूंजा आध्यात्मिक चेतना का महाकुंभ”
Home » संदेश » “चारधाम यात्रा को लेकर सतपाल महाराज का सख्त संदेश: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण, बोले—तीर्थयात्रियों की सुविधा में जरा भी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त!”

“चारधाम यात्रा को लेकर सतपाल महाराज का सख्त संदेश: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण, बोले—तीर्थयात्रियों की सुविधा में जरा भी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर चार धाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किए जा रहे पंजीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने संबंधित आधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रियों के लिए सभी मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए तथा यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी कर्मचारी तीर्थयात्रियों से सौम्य व्यवहार रखे तथा अतिथि देवो भव परम्परा के तहत उनका स्वागत करे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा इसके लिए सभी प्रबन्धन किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय हैकि चारधाम यात्रा पर आने वाले चार लाख सात हजार नौ सौ इकसठ (4 07961) तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है,जिसमें यमनोत्री धाम में सत्तानवे हजार सात सौ चार (57704),गंगोत्री धाम में सत्तावन हजार आठ सौ त्रेसठ (57863) ,केदारनाथ धाम में दो लाख सात हजार चार सौ बावन(207452),बद्रीनाथ धाम में चौरासी हजार नौ सौ बयालीस(84942) तीर्थयात्रियों ने दर्शन की लिए है। उन्होंने कहा कि अब तक चौबीस लाख अड़सठ हजार एक सौ बत्तीस (2,46,8132) तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि आ रहे तीर्थयात्रियों यात्रा मंगलमय हो तथा उनकी मनोकामना पूर्ण हो। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

26 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“इश्क का जुनून बना खूनी साजिश: शादीशुदा बेटी से शादी की चाह में रची गई खौफनाक प्लानिंग, पिता को रास्ते से हटाने के लिए खेत में ले जाकर हथौड़े से उतारा मौत के घाट—बहादराबाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा”

“रील्स की दुनिया छोड़ो, गीता का ज्ञान जोड़ो” — संतों का युवाओं को सशक्त संदेश: संस्कार, संस्कृति और सनातन मार्ग से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य, कोर यूनिवर्सिटी में गूंजा आध्यात्मिक चेतना का महाकुंभ”

“सुबह की पहली किरण के साथ ज्वालापुर मंडी में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ छापा: फलों-सब्जियों की गुणवत्ता पर चला सख्त डंडा, 8 संदिग्ध सैंपल लैब रवाना—मिलावटखोरों में मचा हड़कंप, अब कार्रवाई तय!”