न्यूज़ फ्लैश
“लोकतंत्र के महापर्व में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निभाई जिम्मेदारी, स्वयं भरकर गणना प्रपत्र दिया जागरूक नागरिक बनने का संदेश” “देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण”
Home » खेल » “रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा”

“रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । हरिद्वार यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आयोजित चौथी अंडर-14 सब-जूनियर जिला खो-खो चैंपियनशिप का खिताब ब्लॉसम स्कूल रुड़की के नाम रहा।रोमांचक मुकाबलों के बीच ब्लॉसम स्कूल ने बालक और बालिका, दोनों ही श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।

शानदार आगाज और रिबन कटाई प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवांगी चौहान प्रधानाचार्य,इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बहादराबाद द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एस.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, वाइस चांसलर आदेश आर्य और रजिस्ट्रार सुमित चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।

इस चैंपियनशिप में जिले की कुल 14 दिग्गज टीमों ने भाग लिया, जिनमें ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चुड़ियाला, दून पब्लिक स्कूल रुड़की, रॉयल पब्लिक स्कूल झबरेड़ा, नेचर इंटरनेशनल बहादराबाद और मोंटफोर्ट स्कूल, स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल रुड़की,चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल रुड़की जैसी टीमें शामिल रहीं।

बालक वर्ग में प्रथम ब्लॉसम स्कूल सहदेवपुर (विजेता),द्वितीय ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, चुड़ियाला,तृतीय: मोंटफोर्ट स्कूल, रुड़की व बालिका वर्ग में प्रथम: ब्लॉसम स्कूल सहदेवपुर (विजेता) द्वितीय रॉयल पब्लिक स्कूल, झबरेड़ा

(तृतीय डीपीएस स्कूल, दौलतपुर रहा।)

जिला खो-खो एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव सूरज चौधरी और अध्यक्ष जहीर अहमद ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी सम अली, नीरज सिंह, अभिषेक कुमार, आसिफ, ज्योति, सावन, सीमांत बिष्ट और विकास कुमार सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

139 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 4 7
Users Today : 605
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 4 7
Users Today : 605
Users Yesterday : 1355