न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » ज्ञापन » “हरिद्वार में पुरानी पेंशन बहाली की मांग ने पकड़ा जोर: हजारों शिक्षक-कर्मचारियों की भव्य बाइक रैली से गूंजी सड़कों पर हुंकार, पीएम और सीएम तक पहुंचा आंदोलन का संदेश, ज्ञापन सौंपकर सरकार पर बढ़ाया दबाव”

“हरिद्वार में पुरानी पेंशन बहाली की मांग ने पकड़ा जोर: हजारों शिक्षक-कर्मचारियों की भव्य बाइक रैली से गूंजी सड़कों पर हुंकार, पीएम और सीएम तक पहुंचा आंदोलन का संदेश, ज्ञापन सौंपकर सरकार पर बढ़ाया दबाव”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जनपद हरिद्वार के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली में जनपद के विभिन्न विभागों के हजारों शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए और पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद की गई।

रैली के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मदन कौशिक को मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही अपर जिला अधिकारी हरिद्वार फिंचाराम चौहान को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया।

ज्ञापन में कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन व्यवस्था को शीघ्र बहाल किए जाने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त आरटीई के बाद नियुक्त शिक्षकों को टी ई टी से छूट प्रदान करने एवं सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

इस अवसर पर प्रांतीय नेतृत्व से अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महामंत्री मुकेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अटेवा के अध्यक्ष चंद्रहास, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संरक्षक मुकेश चौहान,

मनोज सैनी, उपाध्यक्ष वीर सिंह पंवार, संगठन मंत्री सुरेशपाल सिंह, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान, मंत्री हेमेंद्र चौहान, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, प्राथमिक एसोसिएशन से जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मंत्री दर्शन सिंह पंवार,

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से मनोज बरछीवाल, पर्वतीय उत्तरांचल कर्म शिक्षक संघ से जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, मंत्री अनिल चौधरी, आयुर्वेद विश्वविद्यालय संघ से खीमानंद भट्ट, राजकीय आईटीआई संघ से

जिलाध्यक्ष ईश्वर दत्त, वन बीट अधिकारी कर्मचारी संघ से मोहित सैनी, राजकीय फार्मेसी से बृजेश कुमार, राजकीय मुद्रणालय रुड़की से मंत्री बृजेश सिंह एवं अरुण कुमार के अलावा जनपद के विभिन्न घटक संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ALSO READ  "हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा पर “ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी” का विवाद गरमाया, अखंड परशुराम अखाड़े ने डीएम को सौंपा ज्ञापन — धर्मनगरी में मांसाहारी और नशीले सामानों की होम डिलीवरी पर पूर्ण रोक लगाने की उठी मांग"

इसके अतिरिक्त पारस चौधरी, कुलदीप सैनी, शिव कुमार पाल, तारा सिंह, चंद्रकांत बिष्ट, मीनाक्षी बालियान, बबलू अधाना, विनोद उपाध्याय, तेजवीर सैनी, कृष्ण पाल, संदीप पराशर, अखिलेश धारीवाल, विधि गुप्ता,

संजय वत्स, राजीव, ओमपाल सैनी, सोमपाल, निरोंम चौधरी, सपना सिंह, यशपाल सिंह, अनुपम प्रसाद, सुनील कुमार, डॉ. धीरेंद्र कुमार, श्रीपाल सिंह, अजीत सिंह, हरेंद्र सैनी, संजय कुमार, प्रतिमा सिंह विकास कुमार एवं जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा हजारों की संख्या में प्रतिभाग किया गया।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886