न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मानसून के बाद हरिद्वार की सफाई का महाअभियान तेज, भगत सिंह चौक पहुंचे नगर आयुक्त नंदन कुमार, झाड़ियां-गंदगी हटाने के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: अब खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतार! लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति ने शुरू की ऑनलाइन उर्वरक बिक्री व्यवस्था BIG BREAKING:: कटारपुर में BJP की हुंकार! हर बूथ मजबूत करने की रणनीति, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने कसी कमर BIG BREAKING:: बहादराबाद में लगा ‘जन-जन की सरकार’ का महाशिविर, 630 ग्रामीण पहुंचे—23 विभागों ने एक छत के नीचे सुनी समस्याएं BIG BREAKING:: रोशनाबाद में हॉकी का रोमांच! मुख्यमंत्री ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज, पहले दिन मैदान पर बरसे गोल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! सड़कों से मेला भूमि तक युद्धस्तर पर काम, मेलाधिकारी सोनिका ने लिया जायजा
Home » रोजगार » “हरिद्वार में युवाओं के लिए बड़ा सुनहरा मौका: 17 अप्रैल को सिडकुल की नामी कंपनियों के साथ मेगा रोजगार मेला, 260 पदों पर सीधे इंटरव्यू से नौकरी पाने का शानदार अवसर!”

“हरिद्वार में युवाओं के लिए बड़ा सुनहरा मौका: 17 अप्रैल को सिडकुल की नामी कंपनियों के साथ मेगा रोजगार मेला, 260 पदों पर सीधे इंटरव्यू से नौकरी पाने का शानदार अवसर!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी दी है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

इस रोजगार मेले में सिडकुल हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां जैसे पल्स फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि., रॉकमैन इंडस्ट्रीज लि., पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि., शिवानी ऑटोटेक लिमिटेड तथा परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स प्रतिभाग करेंगी। मेले के माध्यम से लगभग 260 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, वायरमैन), डिप्लोमा सिविल, बी.फार्मा/एम.फार्मा (3 से 5 वर्ष का अनुभव) एवं आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है।

सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों तथा सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते है ।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।

ALSO READ  "वोकल फॉर लोकल से बढ़ेगा रोजगार और सजेगा हरिद्वार: महापौर किरण जैसल ने दीपावली मेले में जगाई स्वदेशी की लौ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 6 5 7 6
Users Today : 198
Users Yesterday : 1270
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 6 5 7 6
Users Today : 198
Users Yesterday : 1270