न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » रोजगार » “वोकल फॉर लोकल से बढ़ेगा रोजगार और सजेगा हरिद्वार: महापौर किरण जैसल ने दीपावली मेले में जगाई स्वदेशी की लौ”

“वोकल फॉर लोकल से बढ़ेगा रोजगार और सजेगा हरिद्वार: महापौर किरण जैसल ने दीपावली मेले में जगाई स्वदेशी की लौ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। महापौर किरण जैसल ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हम सब के लिए स्थानीय उत्पादों पर जोड़ देना होगा। जितना भी अधिक स्थानीय उत्पाद खरीदा जाएगा,उतनी ही भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्थानीय उत्पाद खरीदने से दो बड़े फायदे हैं। इससे एक तो स्वरोजगार मिलेगा। दूसरे भारत और अपने क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत होगी। महापौर किरण जैसल ने कहा है कि

स्थानीय उद्योग भारत के विकास की रीढ़ हैं। यह उद्योग पारिवारिक आय में वृद्धि के साथ लोगों को पूर्ण रोजगार उपलब्ध करवाते हैं। वोकल फोर लोकल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर बेरोजगारी पर नियंत्रण लगेगा वहीं दूसरी ओर देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

आज महापौर हरिद्वार किरण जैसल की अध्यक्षता में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार में पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री हेतु दीपावली मेले का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा है कि दीपावली मेला मनोरंजन के साथ-साथ रोजगार का भी बड़ा जरिया है। वहीं दीपावली मेले में महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे स्वदेशी उत्पादों ( गोबर से बने दीये, चॉकलेट, धूपबत्ती, अगरबत्ती, जूट के बैग, हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएँ, आदि ) को बढ़ावा मिल सके । उक्त कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर न०नि०हरि० अंकित रमोला,आजाद राणा डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर, सामुदायिक संगठनकर्ता सुश्री शाहीन, सोनिया एवं नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।दीपावली मेले में पर्यावरण अनुकूल दीपक, मोमबत्तियां, पूजा सामग्री, हस्तनिर्मित आभूषण, खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प व मिट्टी के उत्पाद आकर्षण का केन्द्र रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: देहरादून में रोजगार का बड़ा धमाका! 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती—दुबई जाने का भी मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 6
Users Today : 15
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 6
Users Today : 15
Users Yesterday : 811