न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » शिकंजा » “हरिद्वार में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: 9 कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज, जांच में फेल हुए पनीर-मावा-बेसन समेत नमूने, भगवानपुर में 60 किलो मावा नष्ट, खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—“जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत!”

“हरिद्वार में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: 9 कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज, जांच में फेल हुए पनीर-मावा-बेसन समेत नमूने, भगवानपुर में 60 किलो मावा नष्ट, खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—“जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा लिए गए 7 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच में अधोमानक पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमा नंद जोशी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से लिए गए नमूनों में पनीर, मावा, बेसन, मूंगफली दाना और रसगुल्ला शामिल थे, जो जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके चलते संबंधित दुकानदारों, रेस्टोरेंट संचालकों और डेयरी मालिकों के खिलाफ वाद दायर किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 60 किलो मावा नष्ट कराया। साथ ही विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों के फेल होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने साफ किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ALSO READ  BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 8
Users Today : 248
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 8
Users Today : 248
Users Yesterday : 861