न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » धमाका » “देवभूमि के 4 सितारों का इंटरनेशनल धमाका: इंडो-नेपाल शूटिंग बॉल टेस्ट सीरीज में उत्तराखंड का जलवा, काठमांडू में दिखेगा दम!”

“देवभूमि के 4 सितारों का इंटरनेशनल धमाका: इंडो-नेपाल शूटिंग बॉल टेस्ट सीरीज में उत्तराखंड का जलवा, काठमांडू में दिखेगा दम!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के खेल जगत के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि जुड़गई है। आगामी 7 से 9 नवंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाली ‘अंतरराष्ट्रीय भारत–इंडो नेपाल टेस्ट सीरीज’ के लिए घोषित 12 सदस्यीय भारतीय टीम में उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है।

एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र तोमर ने इस चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि फेडरेशन द्वारा खिलाड़ियों के कौशल को निखारने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करने के लिए समय-समय पर ऐसी टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता रहता है। इसी क्रम में भारत और नेपाल के बीच यह प्रतिष्ठित सीरीज खेली जा रही है। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर ने चयनित खिलाड़ियों की सूची साझा करते हुए बताया कि इस सीरीज के लिए देश भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को चुना गया है, जिनमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है।उत्तराखंड के ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम:भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड के सूरज चौधरी (हरिद्वार)विश्व कप के रजत पदक विजेता है।

सैम अली (हरिद्वार) अपनी तकनीकी प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध है। तनु शर्मा (हरिद्वार) बालिका वर्ग से प्रदेश की एकमात्र प्रतिनिधि है। अभिषेक कुमार (पौड़ी गढ़वाल) घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है। शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ियों का चयन उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इससे प्रदेश के अन्य युवाओं में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उत्तराखंड के खेल प्रेमियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम इस सीरीज में जीत दर्ज कर देश का मान बढाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 2 2
Users Today : 333
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 2 2
Users Today : 333
Users Yesterday : 398