(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने अवैध तमंचों की सप्लाई करने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार बीती रात को थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैर प्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी।
पुलिस को देखते ही चालक ने मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल बैरियर लगाकर घेराबंदी की और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को दबोच लिया। हालांकि मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। उसकी तलाश में दबिश जारी है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशेर पुत्र महमूद निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध असलहे पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से अपने एक परिचित से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था।
पुलिस द्वारा आस-पास के थानों से की गई जानकारी में सामने आया है कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।आरोपी के पास से पुलिस ने
03 देशी तमंचा 315 बोर,
01 देशी तमंचा 12 बोर,40 जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद किए हैं। इस संबंध में कोतवाली खानपुर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन नेगी चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर, अपर उप निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह,हैड कांस्टेबल भीम सिंह और कांस्टेबल वसीम सीआईयू हरिद्वार से शामिल रहे।


























Users Today : 529
Users Yesterday : 1355
