न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » एक्शन » “खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध तमंचों का सप्लायर चढ़ा हत्थे, हथियारों का जखीरा बरामद – साथी फरार, नेटवर्क की तलाश तेज!”

“खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध तमंचों का सप्लायर चढ़ा हत्थे, हथियारों का जखीरा बरामद – साथी फरार, नेटवर्क की तलाश तेज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध तमंचों की सप्लाई करने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार बीती रात को थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैर प्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी।पुलिस को देखते ही चालक ने मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल बैरियर लगाकर घेराबंदी की और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को दबोच लिया। हालांकि मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। उसकी तलाश में दबिश जारी है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशेर पुत्र महमूद निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध असलहे पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से अपने एक परिचित से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था।

पुलिस द्वारा आस-पास के थानों से की गई जानकारी में सामने आया है कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।आरोपी के पास से पुलिस ने

ALSO READ  “कांवड़ यात्रा से पहले ढीले पड़े फ्लाईओवर कार्य पर DM का कड़ा एक्शन—मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, ‘रफ्तार बढ़ाओ वरना होगी कार्रवाई!’”

03 देशी तमंचा 315 बोर,

01 देशी तमंचा 12 बोर,40 जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद किए हैं। इस संबंध में कोतवाली खानपुर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन नेगी चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर, अपर उप निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह,हैड कांस्टेबल भीम सिंह और कांस्टेबल वसीम सीआईयू हरिद्वार से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 2
Users Today : 232
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 2
Users Today : 232
Users Yesterday : 861