न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री BIG BREAKING:: कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात! 48.44 करोड़ के 23 विकास कार्यों का तोहफा, 8 बड़ी घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर BIG BREAKING:: त्रिवेंद्र सिंह रावत का अधिकारियों को सख्त संदेश, हर पात्र तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ; कुंभ से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश
Home » स्थगित » “देश पहले, क्रिकेट बाद में: भारत-पाक तनाव के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ आईपीएल”

“देश पहले, क्रिकेट बाद में: भारत-पाक तनाव के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ आईपीएल”

(शहजाद अली हरिद्वार)भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि जब देश युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा हो, तब क्रिकेट जैसे आयोजनों का जारी रहना उचित नहीं लगता। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई कार्रवाई और उसके जवाब में पाकिस्तान की नाकाम कोशिशों से हालात और गंभीर हो गए हैं। जम्मू और पठानकोट जैसे शहरों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला मैच भी रद्द कर दिया गया था। इससे पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल रद्द या स्थगित हो सकता है। अब आधिकारिक घोषणा के बाद पूरे टूर्नामेंट पर अनिश्चितता छा गई है।

ALSO READ  "उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट की रोक: आरक्षण नियमावली अधिसूचना में खामी के चलते पूरी चुनाव प्रक्रिया स्थगित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 2 2 5
Users Today : 611
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 2 2 5
Users Today : 611
Users Yesterday : 798