न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी!
Home » उत्साह » “रुड़की में गूंजा स्वागत का शंखनाद: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का ढोल-नगाड़ों संग भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह”

“रुड़की में गूंजा स्वागत का शंखनाद: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का ढोल-नगाड़ों संग भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का रुड़की में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चौधरी धीर सिंह के नेतृत्व में ‘ए टू जेड वर्कशॉप’ पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संगठन और सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “सरकार ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करूँगा।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक चौधरी धीर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मदन कौशिक को कैबिनेट में जगह मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व का लाभ पूरे उत्तराखंड को मिलेगा और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम मे राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री सागर गोयल, महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, अभिषेक चंद्रा, देशपाल रोड, सुनीता गोस्वामी, सुशील त्यागी, पवन तोमर, सौरभ भूषण शर्मा, रोमा सैनी, योगी रोड, विकास पाल, हिम्मत सिंह राणा, सुबोध शर्मा, संजय पाल, रामगोपाल कंसल, पंडित रोहित वैदिक, सुनील रावत, बृजमोहन सैनी, सोहन सिंह राणा, सीमा चौधरी, वर्णिक सैनी, मानसी चौधरी, सुमन रौतेल, गुरजंदर सिंह, रमेश जोशी, नवनीत शर्मा, जेपी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  "बीईजी हेलीपेड पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 5 0
Users Today : 541
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 5 0
Users Today : 541
Users Yesterday : 1019