न्यूज़ फ्लैश
“लोकतंत्र के महापर्व में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निभाई जिम्मेदारी, स्वयं भरकर गणना प्रपत्र दिया जागरूक नागरिक बनने का संदेश” “देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण”
Home » मुलाकात » “लक्सर विधायक शहजाद की शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात, सुल्तानपुर कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल बनाने का प्रस्ताव; डीएलएड परीक्षा जल्द कराने का आश्वासन”

“लक्सर विधायक शहजाद की शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात, सुल्तानपुर कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल बनाने का प्रस्ताव; डीएलएड परीक्षा जल्द कराने का आश्वासन”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून/भराड़ी सैण। लक्सर विधायक शहजाद ने आज उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से भराड़ी सैण में शिष्टाचार भेंट कर लक्सर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखे।

विधायक शहजाद ने विशेष रूप से नगर पंचायत सुल्तानपुर स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल में उच्चीकृत किए जाने का प्रस्ताव मंत्री के सामने रखा। उन्होंने बताया कि विद्यालय के उच्चीकृत होने से क्षेत्र की छात्राओं को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा बैठक के दौरान डीएलएड भर्ती परीक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक शहजाद ने युवाओं के हित को देखते हुए परीक्षा जल्द आयोजित कराने की मांग रखी। इस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि डीएलएड भर्ती परीक्षा शीघ्र ही आयोजित कराई जाएगी।

विधायक शहजाद ने कहा कि लक्सर क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

104 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 9 2
Users Today : 550
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 9 2
Users Today : 550
Users Yesterday : 1355