न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ-2027 पर प्रशासन सख्त, मंडलायुक्त ने सभी विभागों को दिया अलर्ट, तय समय में पूरे करें कार्य, हर माह होगी तैयारियों की समीक्षा” “हरिद्वार में चलते-चलते बनी आग का गोला बस! सर्वानंद घाट के सामने धू-धू कर जली बस, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें” “हरिद्वार में चला निगम का बुलडोजर! चौथे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 60 से ज्यादा कब्जे ध्वस्त, 15 ठेलियां जब्त” “रिकॉर्डों की बरसात करने वाले वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में धमाकेदार चयन, 15 साल की उम्र में इतिहास रचकर बने देश के सबसे युवा चयनित क्रिकेटर, क्रिकेट जगत में खुशी की लहर” “कांवड़िये पर गोली चलाकर फरार हुआ पिल्ला गैंग का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन — गैंग के 22 बदमाश पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे!” “हरिद्वार में मिलावटखोरों और नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं: हाईवे पर खाद्य विभाग की बड़ी रेड, कई प्रतिष्ठान जांच के घेरे में, नोटिस, चालान और कोर्ट केस से बढ़ी कारोबारियों की चिंता”
Home » मिसाल » “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल”

“मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और एक चरवाहा घायल हो गए। संयोग से उसी दौरान वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं की जांच और डी-ब्रीफिंग के लिए जा रहे एसएसपी नवनीत सिंह मौके पर पहुंच गए और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई।जानकारी के अनुसार एक चरवाहा बकरियों के साथ सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे बचाने की कोशिश में एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार और चरवाहा दोनों घायल हो गए। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को देखकर एसएसपी नवनीत सिंह ने तुरंत स्थिति का संज्ञान लिया और मानवता का परिचय देते हुए 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया।

एसएसपी ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मेला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। चेतक पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर घायल बाइक सवार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका इलाज मेला अस्पताल में जारी है।

296 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 6 3 7
Users Today : 17
Users Yesterday : 725

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 6 3 7
Users Today : 17
Users Yesterday : 725