न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » दुःखद » पाकिस्तानी गोलीबारी में हरियाणा के जवान दिनेश कुमार शर्मा शहीद

पाकिस्तानी गोलीबारी में हरियाणा के जवान दिनेश कुमार शर्मा शहीद

(शहजाद अली हरिद्वार)जम्मू-कश्मीर के सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से हुई अकारण गोलीबारी में हरियाणा के पलवल जिले के गांव गुलावद निवासी जवान दिनेश कुमार शर्मा वीरगति को प्राप्त हो गए। दिनेश कुमार शर्मा भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे थे और सीमा पर तैनाती के दौरान उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अंतिम सांस ली।

सेना की ओर से जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने गर्व के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी शुरू की है। स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारी शहीद के पार्थिव शरीर को गांव लाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

देशभर से लोग शहीद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूरा राष्ट्र उनके शौर्य, समर्पण और बलिदान को नमन करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शहीद के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

ALSO READ  BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 5 9
Users Today : 616
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 5 9
Users Today : 616
Users Yesterday : 1033