न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » संदेश » “श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि”

“श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि”

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल प्रवास के दौरान युवाओं, विशेषकर मेडिकल छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर वे “विकसित भारत में छात्र-छात्राओं एवं युवा वर्ग का योगदान” विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

यह संवाद कार्यक्रम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के सभागार में आयोजित होगा, जहां जनरल चौहान चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे भावी चिकित्सकों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा छात्र-छात्राओं में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वहीं एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने भी देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त करने को अपने लिए गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण बताया है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह संवाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रस्तावित था, जिसे अब विस्तारित करते हुए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी इस प्रेरक संवाद से जोड़ने का निर्णय लिया गया है, ताकि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी भी देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

संवाद के दौरान जनरल चौहान अपने दीर्घ सैन्य जीवन के अनुभवों, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्र सर्वोपरि की भावना पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने अपने गृह जनपद के विद्यार्थियों से संवाद को विशेष गौरव का विषय बताते हुए कहा कि देश के भविष्य निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा भाव से कार्य करना राष्ट्र सेवा का ही एक महत्वपूर्ण स्वरूप है।

ALSO READ  "हरिद्वार में ‘देश जनहित’ का दमदार आगाज़: भव्य विमोचन के साथ पत्रकारों को 5 लाख बीमा सुरक्षा का बड़ा तोहफा, जिम्मेदार पत्रकारिता का दिया गया संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 5
Users Today : 347
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 5
Users Today : 347
Users Yesterday : 1253