न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » कार्यवाही » “दिनदहाड़े घर में धावा बोलकर जेवरात उड़ाने वाला शातिर चोर शुभम गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस की मुस्तैदी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद”

“दिनदहाड़े घर में धावा बोलकर जेवरात उड़ाने वाला शातिर चोर शुभम गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस की मुस्तैदी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले एक अभियुक्त को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। बीती 7 फरवरी को सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी चौहान ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 6 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे किसी अज्ञात चोर ने उनके घर की अलमारी से सोने और चांदी के जेवरात साफ कर दिए हैं। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस टीम सर्विलांस की मदद से आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुँचने में सफल रही।

14 फरवरी को सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त शुभम निवासी मिलाप नगर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। जिनमें एक सोने का मांग टीका, एक बच्चे की सोने की चैन, एक महिला की सोने की चैन, एक सोने का पैंडल, एक सोने की नथ शामिल है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, उपनिरीक्षक राजीव उनियाल, सीआईयू प्रभारी संजय पुनिया शामिल रहे।

ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका: बकरीद से पहले गौकशी के अड्डे पर छापा, 150 किलो गौमांस बरामद, महिला गिरफ्तार; 7 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 6
Users Today : 348
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 6
Users Today : 348
Users Yesterday : 1253