न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 37 शिक्षा बोर्डों का हरिद्वार में महामंथन! डिग्री नहीं, संस्कारवान नागरिक बनाने पर जोर; रामदेव से लेकर धन सिंह रावत तक ने रखी भविष्य की शिक्षा पर बड़ी बात BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित
Home » कार्यवाही » “अपराधियों पर बहादराबाद पुलिस का महाघात: SSP हरिद्वार के निर्देश व थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 10 कुख्यात आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर हर गतिविधि पर कड़ी नजर”

“अपराधियों पर बहादराबाद पुलिस का महाघात: SSP हरिद्वार के निर्देश व थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 10 कुख्यात आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर हर गतिविधि पर कड़ी नजर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने गोकशी, चोरी, लूट, लड़ाई-झगड़ा, अवैध शराब, अवैध शस्त्र तथा मादक पदार्थों से जुड़े आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ा कदम उठाया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले, कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Calcutta, India – August 15, 2014: Indian police with walkie talkie. Police squad the place with walkie talkie.

इन निर्देशों के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय 10 ऐसे आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली है, जो पूर्व में कई संगीन मामलों में संलिप्त रहे हैं।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। नियमानुसार सभी अपराधियों की हर माह थाने में परेड कराई जाएगी, जिससे उनकी निगरानी सुनिश्चित हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अपराध में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नाम व पता हिस्ट्रीशीटर थाना बहादराबाद हरिद्वार

01. सरफराज पुत्र जुल्फकार निवासी शेखपुरी थाना बहादराबाद हरिद्वार

02. नफीस उर्फ रद्दी पुत्र पीरू निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार

03. वरीश पुत्र पीरू निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार

04. शाहरूख पुत्र जाहिद निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार

ALSO READ  हरिद्वार में नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद – एक आरोपी फरार

05. शाहिद उर्फ बीवा पुत्र शकूर निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार

06. अनीश पुत्र पीरू निवासी बढेडी राजपुतान निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार

07. नफीस उर्फ तीतर पुत्र नसीम उर्फ भैरा निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार

08. शहजाद पुत्र नबाव निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार

09. कुर्बान पुत्र मुज्जफर निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार

10. परवश पुत्र शहीद निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 9 1 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 378
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 9 1 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 378