न्यूज़ फ्लैश
“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार” “NH पर तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की दर्दनाक मौत, महिला डॉक्टर सदमे में—टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी” “इंतजार खत्म! CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी—अब बस रोल नंबर डालो और तुरंत देखो अपना स्कोर”
Home » मुलाकात » “राज्य–सुरक्षा और विकास पर मंथन: मुख्यमंत्री धामी से गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट ले. जनरल डी.एस. राणा की अहम मुलाकात”

“राज्य–सुरक्षा और विकास पर मंथन: मुख्यमंत्री धामी से गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट ले. जनरल डी.एस. राणा की अहम मुलाकात”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। भेंट के अवसर पर प्रदेश की सुरक्षा, सैनिक कल्याण, पूर्व सैनिकों के हितों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने गढ़वाल राइफल्स के गौरवशाली इतिहास, शौर्य और राष्ट्रसेवा में दिए गए अतुलनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का सेना से गहरा और भावनात्मक जुड़ाव है तथा राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. राणा ने भी राज्य सरकार द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न प्रयासों की प्रशंसा की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

187 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *