न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » मुलाकात » “रानीपुर के विकास की गूंज मुख्यमंत्री आवास तक—सीएम धामी से विधायक आदेश चौहान की अहम मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा”

“रानीपुर के विकास की गूंज मुख्यमंत्री आवास तक—सीएम धामी से विधायक आदेश चौहान की अहम मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा”

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक आदेश चौहान ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों की प्रगति तथा भविष्य की योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात भी कही, ताकि विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध रूप से पहुंच सके।

भेंट के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरिद्वार जनपद सहित समस्त प्रदेश के संतुलित और सतत विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ALSO READ  बसपा से दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे लक्सर के कद्दावर नेता चौधरी विजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल, सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कही बड़ी बात– धाकड़ धामी के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास और सशक्त हो रहा उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496