न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » मुलाकात » “मसूरी में बाबा बुल्ले शाह की मजार पर हमला, उबाल पर मुस्लिम संगठन — 3 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो सड़कों पर उतरेगा जनआंदोलन”

“मसूरी में बाबा बुल्ले शाह की मजार पर हमला, उबाल पर मुस्लिम संगठन — 3 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो सड़कों पर उतरेगा जनआंदोलन”

(शहजाद अली हरिद्वार)मसूरी में स्थित बाबा बुल्ले शाह की मजार पर हुई तोड़-फोड़ की घटना को लेकर मुस्लिम संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। घटना के विरोध में विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मजार एक धार्मिक आस्था का प्रतीक है और इस तरह की घटना से समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

मुस्लिम संगठनों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संगठनों ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की है।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ALSO READ  BIG BREAKING:दिल्ली में कुमारी शैलजा से मिले मनोज धनगर, संगठन की मजबूती और जनमुद्दों पर हुआ मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 5 9
Users Today : 584
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 5 9
Users Today : 584
Users Yesterday : 496