न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » दिवस » “शिवालिक नगर में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने फहराया तिरंगा — भारत माता के जयघोष से गूंज उठा नगर क्षेत्र”

“शिवालिक नगर में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने फहराया तिरंगा — भारत माता के जयघोष से गूंज उठा नगर क्षेत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, शिवालिक नगर के दोनों व्यापार मंडलों, श्री राम कॉलोनी, नवोदय नगर सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा ध्वज फहराया।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता बंधु,सभासद, नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा का प्रतीक है। हमारा संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है, साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध भी कराता है। आज आवश्यकता है कि हम सभी संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और नगर, प्रदेश व देश के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएँ।”

उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर शिवालिक नगर के निर्माण में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 4
Users Today : 12
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 4
Users Today : 12
Users Yesterday : 343