न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » दिवस » राजकमल कॉलेज के छात्रों ने ओज़ोन दिवस पर जगाई चेतना – पोस्टरों से दिया संदेश, “ओज़ोन बचाओ, जीवन सजाओ”

राजकमल कॉलेज के छात्रों ने ओज़ोन दिवस पर जगाई चेतना – पोस्टरों से दिया संदेश, “ओज़ोन बचाओ, जीवन सजाओ”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद । राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज बहादराबाद हरिद्वार में बी.एससी व बी.कॉम के छात्रों ने विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में ओज़ोन परत के महत्व तथा उसके संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रवाहित करना है।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रो.डॉ.कमलेश चंद्रा (सेवानिवृत्त) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,रुड़की, डॉ. आदित्य गौतम प्राचार्य, हर्ष विद्या मंदिर (पी.जी.) कॉलेज रायसी, हरिद्वार, प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान, राजकमल कॉलेज व प्रबंध समिति सदस्य नितिन चौहान, ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि प्रो.डॉ.कमलेश चंद्रा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,रुड़की ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ओज़ोन परत पृथ्वी पर जीवन के लिए ढाल का काम करती है, जो हमें हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पर्यावरण बचाने हेतु प्लास्टिक और वाहनों का उपयोग कम करें, वृक्षारोपण करें और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाएँ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम, हर्ष विद्या मंदिर (पी.जी.) कॉलेज रायसी, हरिद्वार ने कहा कि ओज़ोन परत की रक्षा मानवता की रक्षा है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम उठाने की अपील की। तथा छात्रों से प्रदूषण कम करने, वृक्षारोपण करने और ऊर्जा संरक्षण जैसे प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया ।
डॉ. दीपा रमन, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष ने कहा कि ओजोन परत के बारे में लोग आम तौर पर भले ही ज्यादा न जानते हो, लेकिन यह पृथ्वी और पर्यावरण के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करती है तथा यह सूर्य की खतरनाक पैराबैंगनी किरणों से बचाती है
प्रतियोगिता में बी.एससी व बी.कॉम के बड़ी संख्या में पल्लवी, रितिका, प्रियांशी, आदित्य चौहान, अंशिका, फराह, वंशिका, रोहिणी, इशिका, तान्या, सुधा, जूली, लक्ष्मी, वंदना, सलोनी, प्रियंका, कशिश आदि छात्रों ने भाग लिया और पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक और सारगर्भित पोस्टरों के माध्यम से “ओज़ोन परत की सुरक्षा, जीवन की सुरक्षा” का संदेश दिया। पोस्टरों में प्रदूषण नियंत्रण, वृक्षारोपण और ऊर्जा संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
निर्णायकों ने छात्रों की रचनात्मकता और सोच की सराहना करते हुए रिया सिंह को प्रथम, अनिका को द्वितीय व ज्योति को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया तथा छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से “ओज़ोन परत की रक्षा, हमारी ज़िम्मेदारी” का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम में श्रीमती राजेश देवी सचिव राजकमल कॉलेज, तथा महाविद्यालय के प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, मनीष कुमार चौहान प्रबंधक अशोका इंटरनेशनल स्कूल व प्रवक्तागण डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, इशिका पंडित, विनीत कुमार,आस्था यादव, सिया पाल, प्रिया सैनी, नैनसी चौहान, शिखा राठी, अरबाब राव, फ़िज़ा राव, रवि कुमार, राजदेव रावत,स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ  शिवालिक नगर वार्ड नंबर 5 में राष्ट्रभक्ति का महासंगम: मोहन राणा के आवास पर राजवीर चौहान की गरिमामयी मौजूदगी में देशभक्ति गीतों, संविधान चर्चा और जनउत्साह के साथ धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 2
Users Today : 26
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 2
Users Today : 26
Users Yesterday : 1035