न्यूज़ फ्लैश
“मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल”
Home » कार्यवाही » “नकली पिस्तौल से सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने का शौक पड़ा भारी। वायरल होने की चाह में दिखाया फर्जी हथियार, ज्वालापुर पुलिस ने उतारा असली हवालात में”

“नकली पिस्तौल से सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने का शौक पड़ा भारी। वायरल होने की चाह में दिखाया फर्जी हथियार, ज्वालापुर पुलिस ने उतारा असली हवालात में”

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर। पुलिस क्षेत्र का कर रहे माहौल खराब हुड़दंगियों पर कार्रवाई का सबक सिखा रही है। ऐसे ही एक मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का आया है जहां एक युवक नकली पिस्टल से सोशल मीडिया पर व्यू के साथ वायरल होने के चलते मसूर होना चा रहा था। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने युवक को सबक सिखाते हुए कार्रवाई के साथ मसूर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक व्यक्ति पिस्टल का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न करता दिखाई दे रहा था। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

वहीं ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह द्वारा तत्काल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड उक्त वीडियो की जांच की गई, जिसमें वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमी सिंह, निवासी मोहनपुर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर (उ0प्र0), हाल निवासी गली नंबर-1, सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार वीडियो में पिस्टल प्रदर्शित करता हुआ पाया गया।

वहीं प्रभारी निरीक्षक के दिशा निर्देश पर उक्त प्रकरण में अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार मय चेतक कर्म०गण कांस्टेबल आलोक नेगी व कांस्टेबल कपिल कुमार द्वारा आरोपी को उसके निवास स्थान पर पूछताछ हेतु बुलाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्लास्टिक/रबर की नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाया था।

वहीं इस बाबत पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पिस्टल का निरीक्षण करने पर वह नकली पाई गई। आरोपी द्वारा भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियुक्त को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।

231 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 4 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 4 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 1355