न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » खेल » ” वंदना कटारिया स्टेडियम में हॉकी का धमाका “आदेश चौहान की मौजूदगी में गुरूकुल कांगड़ी का जलवा, एलपीयू फगवाड़ा को 5–2 से रौंदा, कुरुक्षेत्र ने पटियाला को 2–1 से चटाई धूल”

” वंदना कटारिया स्टेडियम में हॉकी का धमाका “आदेश चौहान की मौजूदगी में गुरूकुल कांगड़ी का जलवा, एलपीयू फगवाड़ा को 5–2 से रौंदा, कुरुक्षेत्र ने पटियाला को 2–1 से चटाई धूल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वंदना कटारिया स्टेडियम परिसर मे सात दिनों से चल रही उत्तर-क्षेत्र अन्तर वि0वि0 हॉकी चैम्पियनशिप मे गुरूकुल कंगडी समवि0वि0 ने एल0पी0यू0, फग्वाडा को 5-2 से परास्त करके चैम्पियनशिप ट्राफी पर कब्जा किया। उपविजेता एल0पी0यू0, फग्वाडा तथा तीसरे स्थान पर कुरूक्षेत्र वि0वि0, कुरूक्षेत्र ने प्राप्त किया। आज अपराहन 2ः00 बजे गुरूकुल कांगडी तथा एल0पी0यू0, फग्वाडा के बीच आरम्भ हुआ जिसमे गुरूकुल कांगडी समवि0वि0, ने एल0पी0यू0 को 5-2 से परास्त किया। तीसरे स्थान के लिए प्रातः 11ः00 बजे कुरूक्षेत्र वि0वि0, कुरूक्षेत्र तथा पंजाबी वि0वि0, पटियाला के बीच हुऐ मुकाबले मे कुरूक्षेत्र ने पटियाला को 2-1 से परास्त किया। मुख्य अतिथि एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विजेता तथा उपविजेता टीमों के खिलाडियों को मेडल तथा ट्राफी प्रदान की। उन्होने कहॉ कि खिलाडी को खेलों मे उन्नति के लिए अनुशासित एवं तकनीकि सूझ-बूझ पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होने खिलाडियों के खेल की सराहना करते हुये वंदना कटारियॉ के जीवन के प्रेरक संस्मरण भी साझा किये। समवि0वि0 की कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहॉ कि गुरूकुल कांगडी सदैव खिलाडियों एवं देश की उन्नति को समर्पित संस्था है। खेल यहां के पठन-पाठन तथा दिनचर्या का प्रमुख हिस्सा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये आयोजन अध्यक्ष डॉ0 शिवकुमार चौहान ने हॉकी के पुरातन खिलाडियों तथा संस्थापक स्वामी श्रद्वानंद जी के 100-वे बलिदान वर्ष पर कृतज्ञता ज्ञापित करके आयोजन को समर्पित किया। अतिथियो का स्वागत सचिव, क्रीडा परिषद डॉ0 अजय मलिक तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो0 नवनीत द्वारा किया गया। इस अवसर पर वित्ताधिकारी प्रो0 वी0के0 सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो0 एल0पी0पुरोहित, डॉ0 बबलू वेदालंकार, डॉ0देवेन्द्र कुमार सिंह, प्रो0 विवेक गोयल, डॉ0 रविन्द्र कुमार, डॉ0 बलवन्त सिंह, पार्षद नागेन्द्र सिंह राणा, डॉ0 बिन्दु मलिक, आयोजन सचिव डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 अनुज कुमार, डॉ0 प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, गौरवदीप सिंह भिण्डर, चरणजीत सिंह, वेदप्रकाश थापा, पवन राजपूत, कुलदीप रतूडी, रमेश चन्द्र, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे। मैचों का संचालन, विपुल कुमार सिंह, मलकियत सिंह, मौ0 जावेद अख्तर, फैजान अहमद, अमित गुप्ता, रूपेन्द्र कुमार रजत कुमार के निर्देशन मे सम्पन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो0 नवनीत द्वारा किया। इस अवसर पर कोच गुरूकुल टीम दुष्यन्त राणा तथा मैनेजर अश्वनी कुमार के सहयोग की अतिथियों एवं समवि0वि0 प्रशासन ने सराहना की।

ALSO READ  "भारत दौरे से पहले कीवी टीम में बड़ा उलटफेर! काइल जैमीसन और मिचेल सैंटनर की धमाकेदार वापसी, भारत के खिलाफ 8 मैचों की सीरीज में दिखेगा न्यूजीलैंड का नया तेवर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 2
Users Today : 165
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 2
Users Today : 165
Users Yesterday : 930