न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » हादसा » “गंगनहर कांवड़ पटरी पर भीषण हादसा, तीव्र मोड़ और घने कोहरे के बीच अनियंत्रित कार मोहम्मदपुर झाल के पास नहर में गिरी, मेरठ के दो युवकों की दर्दनाक मौत”

“गंगनहर कांवड़ पटरी पर भीषण हादसा, तीव्र मोड़ और घने कोहरे के बीच अनियंत्रित कार मोहम्मदपुर झाल के पास नहर में गिरी, मेरठ के दो युवकों की दर्दनाक मौत”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर । गंगनहर पटरी की कांवड़ पटरी पर एक कार अनियंत्रित होकर मोहम्मदपुर झाल के समीप गंगनहर में गिर गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक मेरठ के रहने वाले थे। जो रुड़की से मेरठ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों के शव और कार को बाहर निकलवाया। जिस जगह हादसा हुआ है वहां तीव्र मोड था। हादसे का कारण तीव्र मोड और घना कोहरा माना जा रहा है। मंगलौर कोतवाली पुलिस को शनिवार रात करीब 11 बजे 112 के माध्यम से मोहम्मदपुर झाल के जेई अमित सैनी ने सूचना दी कि मोहम्मदपुर पावर हाउस के झाल के पास एक कार गंगनहर में गिरी हुई है।

 

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और झाल कर्मियों की टीम ने देखा कि ग्रे रंग की कार नहर में उल्टी अवस्था में आधी डूबी हुई थी। गोताखोरों ने गंगनहर के भीतर जाकर डूबी को देखा तो उसमें दो युवक मृत नजर आए। कार से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला गया। दोनों मृतकों के शवों को 108 एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25 वर्ष) पुत्र राजकुमार शर्मा तथा पुनीत उर्फ आयुष (25वर्ष) पुत्र आशुतोष, निवासी गांव कुराली, थाना जानी, मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आयुष रुड़की में एक पीजी में रहता था। सौरभ शर्मा उसका था। वह दोनों रुड़की से मेरठ अपने गांव जा रहे थे। मृतकों के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को अपने साथ ले गए हैं।

ALSO READ  हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ से गिरा मलबा: बाल-बाल बचे बाइक सवार, रेलवे ट्रैक पर टला बड़ा हादसा, मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 1 8
Users Today : 71
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 1 8
Users Today : 71
Users Yesterday : 930