न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » आरोप » इलाज के दौरान पालतू कुत्ते की मौत, भावुक स्वामी ने किया हंगामा, डॉक्टर हिरासत में

इलाज के दौरान पालतू कुत्ते की मौत, भावुक स्वामी ने किया हंगामा, डॉक्टर हिरासत में

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की: रामनगर निवासी नवनीत के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

मामला हरिद्वार रोड स्थित चौधरी अस्पताल का है, जहां नवनीत अपने बीमार कुत्ते को उल्टी की शिकायत पर लेकर पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले डॉग को ड्रिप लगाई, फिर लगातार तीन-चार इंजेक्शन दे दिए। आरोप है कि बिना उचित जानकारी के ओवरडोज़ दे दी गई, जिससे कुत्ते का पेट फूल गया और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही नवनीत के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

कुत्ते की मौत से आहत नवनीत अस्पताल परिसर में ही विलाप करते नजर आए। इस घटना को लेकर मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ  "शिवालिकनगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: चेयरमैन राजीव शर्मा पर गंभीर आरोप, SIT जांच और सार्वजनिक ऑडिट की मांग तेज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 5
Users Today : 347
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 5
Users Today : 347
Users Yesterday : 1253